उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टरवाड के गांव सिनुवां साधा के लिए जनाली टरवाड़ सिनुवां संपर्क सड़क का निर्माण ग्यारह लाख रुपए से होगा- विधायक रामलाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

स्वारघाट/बिलासपुर, सुभाष चंदेल

उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टरवाड के तहत गांव सिनुवां साधा के लिए जनाली टरवाड़ सिनुवां संपर्क सड़क का निर्माण ग्यारह लाख रुपए से होगा। यह बात नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत टरवाड़ में नव निर्वाचित उप प्रधान व नैना देवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा रखे गए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की इसी पंचायत के तहत दूसरी सड़क सवाहन कटीरड पंगवाना का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा की विपरीत परिस्थितियों में भी नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नैना देवी विधान सभा क्षेत्र के अंदर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई कार्यों को पूर्ण हुए दो से अढ़ाई साल बीत चुके हैं लेकिन मौजूदा सरकार उन कार्यों को जनता को समर्पित करने में भी आनाकानी कर रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने युवक मंडल टरवाड के युवाओं के लिए जिम देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उनके साथ दीपक ठाकुर, नैना देवी जिला परिषद सदस्य पूजा ठाकुर व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...