नहीं थम रहा संजौली मस्जिद विवाद, नगर निगम द्वारा मस्जिद को अवैध ठहराने के बाद भी हुई नमाज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के संजौली मस्जिद का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम ने मस्जिद को अवैध करार दिया है और इसे गिराने के आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके प्रशासन के संरक्षण में मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज और अन्य गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं जिसका देवभूमि संघर्ष समिति ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर अवैध मस्जिद में नमाज व अन्य गतिविधियों को बंद नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ हिन्दू संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे।

शुक्रवार को पुलिस के पहरे में जब जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे तो इसका हिन्दू संगठन ने विरोध किया। देवभूमि संघर्ष समिति ने पहले ही मस्जिद में नमाज न होने देने की मांग जिला प्रशासन से की थी बावजूद इसके पुलिस के पहरे में नमाज हुई जिसका देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

सरकार को चेताया कि अगर अवैध मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों की गतिविधियों को नहीं रोका गया तो भविष्य में हिन्दू संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे। अगर पुलिस हिंदुओं पर बल प्रयोग करेगी, तो विरोध करने वाले हाथों में लाठी लेकर पहुंचेंगे और आज शाम एक बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...