नशे के आदी तीन बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार उम्र 20 वर्ष जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या की वह नशे का आदि हो गया था।

जिसके कारण अक्सर परेशान रहता, ऐसे में वह मानसिक रूप से काफ़ी परेशान भी रहा करता,हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा कि कथित आत्महत्या के आखिर क्या कारण रहे, अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृत युवक के पिता ने बताया कि वह सहारनपुर यूपी के पास के रहने वाले हैं उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। बता दें कि पिछले दो सालों के दौरान पांवटा साहिब में अब तक दो दर्जन के करीब युवा आत्महत्या कर चुके हैं। सिर्फ नशे में फंसे युवाओं द्वारा की गई आत्महत्या एक चिंता का विषय है।

यह एक बड़ी त्रासदी है की हमारे आसपास नशा बेचने वाले अपराधी बेखौफ होकर यह काम कर रहे हैं जिसका खामियाजा बच्चे और युवाओं को उठाना पड़ रहा है। और कोई भी इनके खिलाफ खुलकर सामने नहीं आता जिसके कारण इनके होंसले बुलंदियों पर है।

कई बड़े नशा माफियाओं के नाम भी सामने आते रहते हैं बावजूद इसके ऊपर सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती और युवा धीरे-धीरे इसकी गिरफ्त में फंस कर आत्महत्या की तरफ बढ़ रहे हैं।

जबकि आसपास क्षेत्र के लोग इस विषय पर तमाशबीन बने हुए हैं ‌‌ वही इस बारे में सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि एक हैंगिंग का मामला आया है जिसका पोस्टमार्टम किया जाना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...