नवरात्र कल से, रंग-बिरंगे फूलों से सजने लगे शक्तिपीठ; मंदिरों में लंबी हुई श्रद्धालुओं की कतार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चैत्र नवरात्र से पहले हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मंगलवार सुबह पांच बजे गर्भ गृह के कपाट खोले जाएंगे। ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मंदिर के अंदर ढोल-नगाड़ा और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को ज्वालामुखी मंदिर 24 घंटे दर्शनों के लिए खुला रहेगा।

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 50 पुलिस जवान और 30 से अधिक होमगार्ड सेवाएं देंगे। बसों को बाईपास पर ही खड़ा कर दिया जाएगा। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोले जाएंगे। आरती सुबह 7 और शाम साढ़े 7 बजे की जाएगी।

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में महायज्ञ के दौरान शतचंडी दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक, सवा लाख गायत्री जाप, रामायण पाठ, देवी भागवत पुराण पाठ, दुर्गा बीज मंत्र जाप, प्रतिदिन गणपति, दुर्गा, नवग्रह, कलश एवं मंडप में स्थापित देवों का पूजन किया जाएगा।

15 अप्रैल को निशीथ पूजन किया जाएगा, जिसमें मां चामुंडा को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। वहीं, 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...