
नालागढ़, सुभाष
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 और 3 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नालागढ़ की जनता ने नगर परिषद नालागढ़ ओर आईपीएच विभाग पर आरोप लगाए हैं कि नगर परिषद नालागढ़ ने आईपीएच द्वारा डाले गए पाइपों को सड़क में नहीं दबाया है बल्कि सड़क के ऊपर ही खुले में छोड़ दिया है।
जो कि आने वाले लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। जिससे कि उन्हें भारी नुकसान हुआ है और काफी लोगों को चोटें भी है ।
उन्होंने नगर परिषद नालागढ़ व आईपीएच विभाग से मांग की है इन्हें जल्द भूमिगत करवाया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो और लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
