नगर निगम मंडी के लिए 22 मार्च से नामांकन पत्र होंगे दाखिल

--Advertisement--

Image

मंडी, 20 मार्च:

नगर निगम मंडी के लिए 7 अप्रैल को हाने वाले चुनाव के लिए 22 मार्च से 24 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं । नामांकन पत्र संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जायेंगे ।  निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि नगर निगम, मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर और 14 व 15 वार्ड के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्थित नेरचौक के कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

नामांकन का कार्य सुबह 11 से सायं 3 बजे तक किया जाएगा । 25 मार्च को सुबह 10 बजे से संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि 27 मार्च को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा । मतदान सम्पन्न होने के तुरंत बाद एमसी मुख्यालय मंडी में मतगणना की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...