नगर निगम मंडी की मतदाता सूची में नाम डलवाने या हटाने को 16 तक मौका

--Advertisement--

Image

मंडी, 15 फरवरी :

नगर निगम मंडी के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम मंडी की मतदाता सूची में नाम डलवाने या हटाने के लिए 16 फरवरी तक मौका है। 16 फरवरी मंगलवार मतदाता सूची को लेकर दावे व आक्षेप प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख है । उन्होंने नगर निगम के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची में अपने नाम की पड़ताल जरूर कर लें। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने के साथ गलत प्रविष्टियों को हटाने तथा पहली जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं ।

राजीव कुमार ने कहा कि मतदाता सूची मंडी नगर निगम कार्यालय में 16 फरवरी तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वार्ड नम्बर एक से 13 तक की सूची एसडीएम सदर तथा वार्ड नम्बर 14 व 15 की मतदाता सूची एसडीएम बल्ह व दोनों उपमंडलों के तहसीलदार कार्यालयों में भी आम लोगों के निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध है । अपने दावे अथवा आक्षेप संबंधित तहसीलदार कार्यालय में दाखिल किए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...