धूप खिलते ही लोग पहुंचे खेतों में

--Advertisement--

ज्वाली- अनिल छांगू

बरसात के मौसम के खत्म होने की संभावना को लेकर ज्वाली क्षेत्र में मक्की के छिलके निकालने का काम शुरू हो गया है। धौलाधार की तलहटी में बसा कांगड़ा जिला का कुछ क्षेत्र जहां अब ठंड की शुरुआत महसूस कर रहा है तो ज्वाली, नूरपुर, डमटाल तथा फतेहपुर आदि पंजाब के सीमांत क्षेत्र पंजाब सी आबोहवा सांझी करते हैं।

ऐसे में यहां के लोगों ने मक्की के भुट्टे छिलकों समेत सुखा लिए हैं तथा अब दाने निकलने के लिए छिलके निकालने लगे हैं। इस तरह से परिवार या गांव के लोगों के साथ मिलकर इस काम को सामूहिक रूप से अंजाम देने का काम यहां की परंपरा रही है।

हालांकि अब लोग पारंपरिक खेती से बंदरों तथा बेसहारा पशुओं जैसे कारणों से विमुख हुए हैं। बावजूद इसके ग्रामीण अंचलों में अब भी ऐसे कृषि कार्यों को परिवार या पड़ोस के सदस्य मिल कर करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...