कांग्रेस पार्टी को ले डुबेगी पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और नये राजनीति अग्निवीरों की चापलूसी

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ ने कांग्रेस पार्टी की वर्तमान राजनीति व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल की सत्ता संभालने के बाद से ही पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं को हाशिए पर धकेलने और चुनावी समर में पार्टी में शामिल हुए अग्नि वीरों को जो फ्रंट लाइन पर लाने की राजनीति की जा रही है उससे कांग्रेस पार्टी का ग्राफ दिन प्रतिदिन गिरना शुरू हो गया है।

कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनदेखी का प्रचलन देखकर कांग्रेस पार्टी से किनारा करते हुए विधायकों और मंत्रियों के कार्यक्रमों में शामिल होना या तो छोड़ दिया है या फिर कार्यक्रमों में शामिल होने की औपचारिकता ही निभाई जा रही है जबकि कि राजनीति अगिनवीरों के रसूख और रुतबे के आधार पर विधायकों और मंत्रियों के कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठी करना इनके बस की बात नहीं है।

क्योंकि राजनीति अग्नि वीरों का राजनीती में आने का मुख्य उद्देश्य नेताओं के आगे पीछे घूम कर पैसा कमा कर चुनाव से ठीक पहले पासा पलट कर दुसरे खेमे में शामिल होना होता है जबकि स्थाई कार्यकर्ता पार्टी के बुरे वक्त में पार्टी के साथ दीवार की तरह खड़े रहते हैं।

अतः विधायकों और मंत्रियों को इन अग्नि वीरों का पिछला राजनीति रिकॉर्ड भी देखना चाहिए कि क्या यह राजनीति अग्नि वीर कभी पंचायत स्तर पर पंचायत सदस्य भी बन पाए हैं या फिर कभी पंचायत स्तर के चुनाव में खड़े भी हुए तो कितनी बार हार का मूंह देख चुके हैं।

यदि समय रहते कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देकर राजनीति अग्नि वीरों को साइड लाइन नहीं किया तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार ही नहीं बल्कि बहुत बड़ी हार से गुजरना पड़ सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...