धर्मशाला स्टेडियम में नहीं होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट, क्लिक पर जाने वजह

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 12 फरवरी – राजीव जसबाल 

एचपीसीए के साथ-साथ धर्मशाला में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे लाखों क्रिकेट प्रेमियों को आज बड़ा झटका लगा है।

बोर्ड गवास्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेला जाना था, उसे बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया है।

एक मार्च से शुरू होने वाला यह मुकाबला अब धर्मशाला की जगह बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वेन्यू बदलने की वजह धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड का तैयार नहीं होना है। इसी वजह से इसे बेंगलुरु में कराने का फैसला लिया गया है।

नए ड्रेनेज सिस्टम की वजह से हुई देरी

धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम धौलाधार की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां बारिश की आशंका हमेशा बनी रहती है।

यहां हुए अधिकांश मैच बारिश की भेंट चढ़ते रहे हैं। बारिश की वजह से मैच रद्द या उनमें होने वाली देरी को रोकने के लिए ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) ने इस स्टेडियम में नया ड्रेनेज सिस्टम लगवाया है।

पुराने ड्रेनेज सिस्टम की वजह से बारिश होने के बाद ग्राउंड को सुखाने में 2 घंटे लग जाते थे, जबकि नए ड्रेनेज सिस्टम से बारिश होने की सूरत में महज 15 मिनट में ग्राउंड खेल के लिए तैयार किया जा सकेगा।

आल्टफील्ड तैयार नहीं

नए ड्रेनेज सिस्टम के लिए धर्मशाला स्टेडियम में पिच को छोड़कर सारे आउटफील्ड की खुदाई की गई। उसके बाद यहां नए सिरे से आल्टफील्ड में घास लगाई गई, लेकिन यह घास पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है।

ऐसे हालात में इंटरनेशनल मैच कराने की सूरत में क्रिकेटरों के चोटिल होने के चांस बढ़ जाते हैं।

६ साल पहले खेला गया इकलौता टेस्ट

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इस मैदान पर इकलौता टेस्ट मैच वर्ष 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला गया था।

यहां हुए आखिरी इंटरनेशनल मैच की बात करें तो भारत ने फरवरी 2022 में यहां आखिरी मैच खेला था। श्रीलंका के खिलाफ दो टी-20 मैच इस मैदान पर खेले गए थे।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड में कई जगह घास पूरी तरह उगी नहीं है। ऐसे में आउटफील्ड तैयार करने वाली कंपनी के तकनीकी कर्मचारी यहां काम में जुटे हुए हैं।

दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार

दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार HPCA स्टेडियम में अभी तक केवल एक ही टेस्ट मैच का आयोजन हुआ है।

यह टेस्ट मैच साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। लेकिन स्टेडियम में वनडे और टी-20 मैच नियमित रूप से आयोजित हुए हैं।

दरअसल, HPCA ने स्थानीय मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरी आउटफील्ड को फिर से तैयार करने की योजना बनाई थी।

परिणामस्वरूप मानसून के बाद इस पर काम शुरू हो गया, लेकिन स्क्वायर बाउंड्री के पास एक छोटे हिस्से पर काम अभी बाकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...