धर्मशाला में 22 हज़ार दर्शक, 36 हज़ार वोटर्ज लेंगे परीक्षा, आईपीएल मैच-एमसी चुनाव एक ही दिन, प्रशासन-पुलिस विभाग को एक ही दिन संचालन करवाना बनेगा बड़ी चुनौती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धर्मशाला शहर में आईपीएल मैच व एमसी चुनाव एक ही दिन 17 मई रविवार को आयोजित किए जाएंगे। लोकतंत्र के पर्व के तहत नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में चुनाव रविवार 17 मई को होंगे, जिसमें 36 हज़ार से अधिक वोटर्जं अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाए जाने के लिए चुनाव आयोग, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की जाती है।

वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विराट कोहली सहित देश-विदेश के दिग्गज क्रिकेटरों से सजी रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू आरसीबी का मुकाबला मेजबान श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के साथ दोपहर साढ़े तीन बजे से मुकाबला होना है।

ऐसे में धर्मशाला में होने वाला मुकाबला भी अहम माना जा रहा है। जिसमें 22 हज़ार से अधिक दर्शकों सहित व्यवस्था में जुटे हुए हज़ारों लोग शामिल रहेंगे। इसके लिए भी प्रशासन सहित पुलिस विभाग के भी एक हज़ार से अधिक जवानों व अधिकारियों के हवाले सुरक्षा, ट्रैफिक सहित कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा होता है।

ऐसे में प्रशासन-पुलिस विभाग को एक ही दिन दोनों का संचालन करवाना बड़ी चुनौती रहेगा। ऐसे में अब क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर 25 अप्रैल को होने वाली बैठक अहम मानी जा रही है, जिसमें व्यवस्था बनाए रखने के लिए खूब माथापच्ची हो सकती है।

योजना बनाएंगे

एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मैचों के सूचारू संचालन के लिए तैयारियां की जा रही है। प्रशासन व पुलिस संग बैठक कर उचित योजना बनाई जाएगी।

रणनीति से होगा काम

पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों ही महत्त्वपूर्ण आयोजनों को सूचारू रूप से आयोजित किए जाने के लिए योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...