धर्मशाला: घर के एक कमरे में सोया रहा परिवार, दूसरे कमरे से नकदी और प्‍लं‍बर‍िंग का सामान ले गए चोर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सदर थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत शीला भुटेहड़ के एक गांव में चोरी का मामला सामने आया है। इस दौरान चोर नकदी सहित प्लंबरिंग का सामान उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित चंदु लाल के अनुसार उनके घर से चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया मकान के एक कमरे में उनका बड़ा बेटा सोया था, जबकि दूसरे कमरे से चोर सामान उड़ा ले गए हैं।

चोर सामान से भरे एक बक्से को मकान से काफी दूर खेतों में ले गए, जिसमें प्‍लंबरिंग से संबंधित पीतल और लोहे का सामान था। खेतों में जाकर ही उन्होंने बाक्स को खोला और उसमें रखे गए प्‍लंबरिंग के सामान को चुराया है। इसके अलावा चोर बैग में रखी कुछ नकदी को भी उड़ा ले गए हैं।

बहरहाल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस थाना धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...