द्रोणाचार्य कॉलेज की आशिया ने 91.4 अंक लेकर चमकाया नाम

--Advertisement--

महाविद्यालय के बीएड तृतीय सत्र की परीक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में बीएड तृतीय सत्र 2022-24 की परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें 30 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

आशिया ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, अर्पणा व अंकिता वर्मा ने 91.1 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, लेखराज ने 89.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान व दिव्या व किरण ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। अव्वल रहे प्रशिक्षुओं को प्रबंधक निदेशक जीएस पठानियां व प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा व प्रबंधक निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानियां ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

साथ कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानियां ने प्राचार्य व शिक्षक वर्ग सहित अव्वल रही छात्रों को शुभकामनाएं व बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम लाने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...