दोस्ती…रिश्ता और बाद में दुष्कर्म, धर्मशाला में पोलैंड की महिला ने स्थानीय युवक पर जड़ा आरोप

--Advertisement--

विदेशी महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने हिरामत में लिया युवक

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना मकलोडगंज के तहत एक विदेशी महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीडि़त महिला का मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सारे मामले से पर्दा उठ पाएगा।

एसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पोलैंड की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि उक्त युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, तो वह इससे मुकर गया।

उन्होंने बताया कि पीडि़त महिला पोलैंड की रहने वाली है तथा वह बीते 20 मई को मकलोडगंज आई थी। इसी बीच इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में रिश्ता बना। बाद में शादी की बात को लेकर उक्त युवक ने महिला को शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद अब इस विदेशी महिला ने मकलोडगंज पुलिस थाना में आरोपित युवक के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है महिला का मेडिकल करवाया गया है तथा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस सारे मामले से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...