
कोटला -स्वयम
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में मिनी सचिवालय , अटल आदर्श विद्यालय, राजोल , अनुही से बग्गा , जागल सड़क पर दे्हरखडड पर पुल निर्माण की घोषणा करने पर प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा, कमलेश शर्मा , मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, मंगल सिंह, योगेश शर्मा , दिनेश सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जवाली के लोकप्रिय विधायक अर्जुन ठाकुर का धन्यवाद किया है।
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नगरोटा सूरियां दौरा सफल बताया और कहा कि विधायक अर्जुन ठाकुर ने जितने भी मांगे रखी उन्हें तुरंत मानकर पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी । और भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास को बढ़ावा दे रही है और भाजपा विकास में विश्वास रखती है तथा विकास के दम पर ही सत्ता में आती है।,
