दिनेश की हत्या मामले में चार गिरफ्तार, शादी में बहस के बाद उतारा था मौत के घाट

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

जोगिंद्रनगर की द्राहल पंचायत के त्रेम्बलू गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई बहसबाज़ी में मौत मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में दरकोटी गांव के रमन ठाकुर उर्फ़ लब्बू, पंकज ठाकुर उर्फ़ अब्बू, विनोद कुमार और कुडनू गांव के गोपाल चंद सकलानी उर्फ़ गोपी शामिल हैं।

सभी आरोपियों को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर मंडी भेज दिया गया है। इन गिरफ़्तारियों के बावजूद इलाक़े के लोग ग़मगीन होने के साथ ही ग़ुस्से में भी हैं। दिनेश का परिवार इंसाफ़ मांग रहा है। दिनेश के परिवारजनों की मांग है कि जितने भी लोग इस हत्याकांड में शामिल थे, उन सभी उपद्रवियों को कड़ी से कड़ी सज़ा (कम से कम उम्रक़ैद की सज़ा) मिलनी चाहिए।

दिनेश की मौत के बाद से उनके पिता का बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनकी सारी उम्मीदें और सपने चकनाचूर हो गए हैं। अब परिवार का गुज़ारा कैसे चलेगा। दिनेश की हाल ही में शादी हुई थी और उनकी दो महीने की बेटी है। अब आगे उसका क्या होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...