दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान

--Advertisement--

Image

जवालामुखी, गुरुदेव राणा

पुलिस थाना खुंडिया व पुलिस चौकी मझीन के अंतर्गत बीती रात एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल व मायका दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए हैं। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी पंकज कुमार (23) निवासी बलबागडू के रूप में हुई है। मृतका के पिता अमर चंद निवासी मरियाना ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए तंग किया जाता था जिसमें उनके दामाद पंकज कुमार का हाथ है।

मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज शांडिल ने की है। उन्होंने कहा मृतका के पिता अमर चंद के बयान पर उसके पति पंकज कुमार के खिलाफ मानसिक प्रताडऩा व शराब पीकर मारपीट करने के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला के शव का शनिवार सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस दल को धर्मशाला से बुलाया गया है। मृतका अपने पीछे 6 महीने का एक बेटा छोड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...