दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बाइक ने ली साइकिल सवार की जान

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत मुबारिकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान सुभाष (55) पुत्र जगदीश राम निवासी अप्पर भंजाल के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत दिवस मुबारिकपुर में दौलतपुर रोड पर भंजाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल साइकिल सवार को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उसे वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां पर वीरवार रात्रि उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुभाष एक उद्योग में कार्यरत था।

डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने कहा कि कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...