तेरा मेरा लग्न फेम प्रसिद्ध गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में हिमाचली गानों पर खूब मचाई धमाल

--Advertisement--

तेरा मेरा लग्न फेम प्रसिद्ध गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में हिमाचली गानों पर खूब मचाई धमाल, लाइब शो में एकाएक प्रस्तुतियां देकर प्रशंसकों को नाचने पर किया विश्वश।

शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचली लोकगायकी में अपने गानों से प्रदेश भर में डंका बजाने वाले तेरा मेरा लग्न फेम प्रसिद्ध गायक राज जेरी का चण्डीगढ़ में लाइब शो हुआ। जोकि चंडीगढ़ प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से ये लाइब शो आयोजित करवाया गया था।

जिसमे शिव भजन से शुरुआत की गई और उसके बाद एकाएक प्रस्तुतियां देकर प्रशंसकों को नाचने पर विवश कर दिया। आपको बता दें कि बचपन में ही संगीत के शौकीन राज जेरी खुद गाने लिखते हैं, उन्हें कंपोज करते हैं और गाते है।

साल में उन्होंने पहला गाना ‘सोलधे दा हार’ 2018 में रिलीज किया। शुरुआती दौर में अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद 2019 में रिलीज गीत ‘गुजरो’ ने उन्हें घर-घर लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया।

उंसके बाद गुजरो:2 और इसके बाद तेरा मेरा लग्न गाने को हर किसी की जुबान पर गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। आज लोअर हिमाचल का कोई ही ऐसा गांव बचा हो जहां शादी समारोह में राज जेरी का गाना न बजता हो।

राज जेरी ने बचपन से ही लोकगीतों को रूह में उतारना शुरू कर दिया था। जागरण म्युजिक ग्रुप में गीत-संगीत की बारीकियां सीखने के बाद गाने का सफर शुरू हुआ। राज ने ‘गुजरो’ से पहला हिट गीत देने के बाद से मात्र पांच साल में ही कई सुपरहिट गीत दिए हैं।

राज जेरी के यू- ट्यूब चैनल ‘पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन ऑफिशियल’ में भी मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। कई गीतों को मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, अन्य गीत भी 10 मिलियन के करीब व्यूज पाकर धमाल मचा रहे हैं।

मौजूदा समय में राज जम्मू- कश्मीर, पंजाब, दिल्ली,हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। राज जेरी कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के गांव नियांगल के रहने वाले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...