“तेरा-मेरा प्यार अमर”: सुबह पत्नी ने छाेड़ा संसार, शाम को पति ने त्याग दिए प्राण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

इस जन्म का ही नहीं बल्कि सात जन्मों का साथ निभाने के वचन को साक्षात निभाते हुए सुलह विधानसभा क्षेत्र की सलोह पंचायत के गांव कथियाड़ा के बुजुर्ग दम्पति मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल में अपना नश्वर शरीर त्याग कर देवलोक गमन कर गए।

लम्बी बीमारी के बाद 82 साल की ब्रह्मी देवी का निधन मंगलवार सुबह हुआ था। ताउम्र खेतीबाड़ी करते रहे उनके पति 90 वर्षीय बेलू राम भी बीमार चल रहे थे जिन्होंने घर के आंगन में अपनी दिवंगत अर्धांगिनी को अंतिम विदाई दी।

मंगलवार को दोपहर बाद बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर परिवार वाले लौटे ही थे कि बुजुर्ग बेलू राम ने भी देर शाम प्राण त्याग दिए, मानो वह अपनी दिवंगत पत्नी का साथ मरने के बाद भी न छोड़ना चाहते हों।

बुजुर्ग बेलू राम का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। एक ही दिन इस दुनिया से विदा हुए यह बुजुर्ग दम्पति अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी, तीन पोते और दो पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। एक ही दिन बुजुर्ग दम्पति के देहावसान पर गांव में शोक का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...