तीनों उप चुनावों में जीत हासिल करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

शिमला,17 जून – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस तीनों उप चुनावों में जीत हासिल करेगी।  कांग्रेस इन चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है, जल्द ही पार्टी इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू करेगी।

प्रतिभा सिंह ने आज नालागढ़, हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों के साथ दूरभाष पर चुनाव की तैयारियों का ज्याजा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त वह स्वयं भी इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं  में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहले ही चुनाव वार रूम, मीडिया रूम व लीगल समन्वय कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस ने 6 विधानसभा उप चुनावों में से चार पर शानदार जीत हासिल की है और अब तीन उप चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने पार्टी  पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों से आज से ही चुनाव मैदान में उतरने व बूथ कमेटियों के साथ पूरा तालमेल करने के साथ लोगों को प्रदेश सरकार के जन कल्याण कार्यो से भली प्रकार से अवगत करवाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि व कर्मचारियों को ओपीएस  बहाल करने जैसे उल्लेखनीय निर्णयों से लोगों को भलीभांति अवगत करवाया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...