ड्रैग लिंक टूटने से अनियंत्रित हुई HRTC की चलती बस, खाई में लुढ़कने से बची

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 सितंबर – नितिश पठानियां

राजधानी में बुधवार सवेरे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टेयरिंग और टायर को नियंत्रित करने वाली ड्रैग लिंक के टूटने से एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई और गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई। हादसे के वक्त बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। अलबत्ता किसी को चोट नहीं आई है।

एचआरटीसी की यह बस नालहटी से शिमला की तरफ आ रही थी कि सुबह करीब सात बजे टूटू के पास ड्रैगलिंक टूटने से नियंत्रण से बाहर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे वाली जगह सड़क काफी खुली थी और बस खाई से सटे पैराफिट से टकरा गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्री दूसरी बस से शिमला रवाना हुए।

एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चलती बस के ड्रैग लिंक में तकनीकी खामी पाई गई है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी। बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं और बस भी सुरक्षित है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...