डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण

--Advertisement--

विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कोटला, 11 अगस्त – स्वयम

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एचएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया।

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास निरंतर भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रगति में होने की वजह से भी समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच का काम, भारी बारिश और भू-स्खलन के चलते यात्रियों और वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मार्ग को खोलने के लिए उपयुक्त संख्या में आवश्यक मशीनरी को उपयोग में लाया जाए, जिससे कार्य की गति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता एनएचएआई को मुहैया करवाई जाएगी।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मॉनसून के दौरान जिले में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी की मशीनरी मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह के संकट से निपटने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के दिनों में अनावश्यक यात्राएं न करें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...