डबल मीनिंग-फूहड़ जोक और लड़कियों से सवाल, शिमला के एक और कंटेंट क्रिएटर की पुलिस से शिकायत

--Advertisement--

शिमला में एमके प्रॉडक्शन पर अश्लील कंटेंट की शिकायत, महिलाओं के साथ अश्लील बातें कर वीडियो शेयर करने का आरोप, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की शिमला के रिज मैदान पर प्रैंक करने के नाम पर फूहड़ता फैलाई जा रही है। अब एक और प्रैंकस्टर के खिलाफ शिमला पुलिस क शिकायत मिली है। फेसबुक पर ‘एमके प्रॉक्टशन’ नाम के पेज के खिलाफ शिमला के ही युवक ने शिकायत दी है फिलहाल, शिमला पुलिस को शिकायत ट्रांसफर की गई है।

शिमला के चौपाक के शख्स ने अपनी शिकायत में लिखा कि आए दिनों लगातार अश्लील कंटेंट और अश्लीलता फैलाने वाले ब्लॉगर लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जो की समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। बीते दिनों पूर्व ‘गुरुजी’ नाम के युवक की शिकायत आपको की गई थी जिसमे आपने तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की थी।

इन दिनों एक और युवक MK-Production के नाम से फ़ेसबुक चला रहा है, जिसकी आपके साथ वीडियो और कुछ तसवीरें भी साझा कर रहा हूँ। वह युवक शिमला रिज़ पर आकर महिलाओं के साथ अश्लीलता वाली बातें कर उसे अपनी फ़ेसबुक पर शेयर कर रहा है और इससे शिमला और हिमाचल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

युवक ने कहा कि ऐसे में मैं आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूँ कि इन जैसे अश्लीलता फैलाने वाले लोग जानबुझ कर देवभूमि और शिमला को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी पहचान की जाए और इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिमला पुलिस को व्हाट्स के जरिये ये शिकायत मिली है और जिसमें कहा गया है कि स्थानीय पुलिस को यह शिकायत भेजी गई है।

पहले भी हुई थी शिकायत

इससे पहले, गुरुजी शिमला नाम का पेज चलाने युवक की शिकायत पुलिस से हुई थी। जिस पर युवक ने माफी मांगी थी। युवक भी प्रैंक के नाम पर युवतियों और बुजुर्गों के साथ वीडियो बनाता था। बाद में युवक से शिमला पुलिस ने पूछताछ की थी और चेतावनी दी थी। शिमला का ही रहने वाला युवक लगातार रिज मैदान के पास वीडियो शूट करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...