ठेके पर चोरों ने बोला धावा, लाखों की शराब की चोरी

--Advertisement--

Image

फिल्लौर – भुपिंद्र सिंह राजू

गत रात यहां से कुछ दूरी पर स्थित गांव बसीयां ढक के पास फिल्लौर से शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) मुख्य मार्ग पर बंसीयां ढक मोड़ के नजदीक स्थित शराब के ठेके से कुछ अज्ञात चोर ठेके के ताले तोड़ कर अंदर पड़ी लगभग 1 लाख 90 हजार 440 रुपए की अंग्रेजी शराब चोरी करके फरार हो गए।

घटना सम्बन्धित जानकारी देते ठेके के करिन्दे सतनाम पुत्र सतपाल वासी गांव जीतपुरी थाना पोजेवाल ने बताया कि गत रात वह ठेके पर नहीं सोया था।

इस दौरान कुछ अज्ञात चोर ठेके के ताले और शटर को तोड़कर अंदर पड़ी लगभग 1 लाख 90 हजार 440 रुपए की अंग्रेजी शराब की बोतलें चोरी करके रफू-चक्कर हो गए।

यहां यह जिक्र योग्य है कि इस ठेके पर पहले भी लगातार लाखों रुपए की शराब की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की जा चुकी है, पर यह पांचवी घटना है।

घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थान का मुआयना करने उपरांत मामले की आगे वाली कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...