ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी में जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

ट्रक-फॉर्च्यूनर टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल, मृतकों में मनजीत और विशाल शामिल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ट्रक और फॉर्च्यूनर कार के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। तीन लोग घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का जांच कर रही है और केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के अंब के टकराला मोड़ पर यह घटना पेश आई। सोमवार को ट्रक और फॉर्च्यूनर कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक मृतक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे का नाम ही पता चला है।

सूचना मिलते ही अंब पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हुआ यूं कि सोमवार शाम को हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर कार अंब से ऊना की ओर जा रही थी। टकराला मोड़ के पास, गाय को बचाने के चक्कर में ऊना से अंब की ओर जा रहे एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार की फ्रंट सीट पर बैठे मनजीत और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विक्रम राठौर निवासी चंडीगढ़, मोहित और गुरमेल सिंह निवासी यमुनानगर, हरियाणा घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही अंब पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

डीएसपी अंब वसुंधरा सुद के बोल

डीएसपी अंब वसुंधरा सुद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है। मृतक मंजीत पुत्र किताब सिंह जींद के रहने वाले थे। विशाल के घर के बारे में पता नहीं चल पाया है। उधर, विक्रम राठौर (48) सेक्टर 40, चंडीगढ़. गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में मोहित (36) गांव गुलाब नगर, यमुनानगर, गुरमेल सिंह (38) गांव गुलाब नगर, यमुनानगर, हरियाणा शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...