टांडा मेडिकल कॉलेज में चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा पुलिस ने डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 60 हजार रुपए नकदी, 3 मोबाइल चोरी व 65 हजार रुपए की मोबाइल से ट्रांजैक्शन करने वाले आरोपी चोर को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एफआईआर के 36 घंटों के अंदर टंग में उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर धर दबोचा।

डीएसपी कांगड़ा मदन लाल धीमान ने बताया कि आरोपी ऋषि चौधरी निवासी मानघाट-रझूं तहसील धीरा ने कबूल किया कि उसने चोरी की है। आरोपी को बुधवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के 2 मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांगड़ा थाना में एक दिल के रोगी मदन लाल ने 2 दिन पूर्व एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उपचार के दौरान उसका बैग चोरी हुआ, जिसमें 60 हजार रुपए नकदी, 3 मोबाइल व अन्य सामान था। इसके साथ ही उसके खाते से भी 65 हजार रुपए निकले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...