जस्टिस सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

--Advertisement--

Image

सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पद के लिए बताईं उपयुक्त

शिमला – नितिश पठानियां

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश होंगी। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने न्यायाधीश सबीना को हिमाचल हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश करते हुए इन्हें इस पद के लिए हर लिहाज से उपयुक्त बताया।

हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एए सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात हाई कोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। इन्हें दूसरी बार हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला था।

मूल रूप से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में नियुक्त न्यायाधीश सबीना की वरिष्ठता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायाधीश सबीना को हिमाचल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था।

इन्होंने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के समक्ष वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में इन्हें सर्वसम्मति से पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की सह सचिव चुना गया था।

21 जनवरी, 1997 को इन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। सितंबर 2004 को इन्हें सत्र न्यायाधीश पदोन्नत किया गया। 12 मार्च, 2008 को इन्हें पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

11 अप्रैल, 2016 को इन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। आठ अक्तूबर, 2021 को इन्हें हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। इससे पहले वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 25 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक कार्य कर चुकीं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...