टांडा अस्पताल में किसी भी स्टेज के कैंसर का इलाज

--Advertisement--

कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर पूर्वा बोलीं; सर्जरी, रेडियो, किमो थैरेपी और टारगेटेड थैरेपी की सहायता से स्वस्थ हो रहे मरीज.

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में अब कैंसर का इलाज नई तकनीक से और भी कारगर किया जा रहा है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही किसी का भी दिल दहल जाता है।

हालांकि कैंसर का कोई एक प्रकार नहीं है अपितु यह कई प्रकार का पाया जाता है जैसे लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, ओवेरियन कैंसर, मुंह का कैंसर और भी इसके कई प्रकार हैं।

पूर्ण जानकारी न होने की वजह से ये कैंसर धीरे-धीरे से व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है। कुछ लोग लापरवाही व सही इलाज न करवाने की वजह से भी इस कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ा लेते हैं।

टांडा अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर पूर्वा व्यास ने बताया कि कैंसर से पीडि़त व्यक्ति अगर समय पर अपना इलाज करवा लें, तो किसी भी स्टेज के कैंसर से पूर्णतया ठीक हो सकते हैं।

टांडा अस्पताल में चार स्टेज के कैंसर के मरीज भी पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं। टांडा अस्पताल में अब नई तकनीक के साथ सर्जरी, रेडियो थैरेपी, किमो थैरेपी, टारगेटेड थैरेपी की सहायता से मरीज पूर्णतया स्वस्थ हो रहे हैं।

किमो थेरेपी में पूरे शरीर के सेल्स को ठीक किया जाता है, जबकि टारगेटेड थैरेपी में एक पर्टिकुलर जगह के सेल्स को ठीक किया जाता है। टांडा अस्पताल में प्रतिदिन 80 से ज्यादा किमो थैरेपी की जाती हैं और रेडिएशन या टारगेटेड थैरेपी भी 80 या 90 से अधिक प्रतिदिन की जाती हैं।

कैंसर की बीमारी से ग्रसित मरीज के जहन में एक बात बुरी तरह से घर कर जाती है कि क्या में ठीक हो पाऊंगा और यही डर मरीज की बीमारी को बढ़ा देता है, इसकी जगह मरीज अगर पॉजिटिव सोच रखें, तो आज के समय में प्रतिदिन नई-नई तकनीकों से इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीज पूर्णतया स्वस्थ हो सकता है।

टांडा अस्पताल में चौथी स्टेज के कैंसर के मरीज भी बिलकुल स्वस्थ हुए हैं। कुछ ग्रामीण लोगों में पूर्ण जानकारी न होने के कारण कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ा चढ़ाकर बता दिया जाता है कई लोगों में ऐसी भी धारणाएं घर कर जाती है की कैंसर छूने से फैल सकता है। एचडीएम

सरकारी अस्पताल में मुफ्त हो रहा इलाज

डाक्टर पूर्वा व्यास ने बताया कि ऐसा बिलकुल नहीं है। कैंसर न तो छूने से फैलता है और न ही किसी का जूठा खाने से फैलता है और इसका इलाज बिलकुल संभव है। हालांकि सरकारी अस्पताल में इसका इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

रेडियोथेरेपी व पेट के कैंसर के लिए अलग से अढ़ाई लाख की राशि से मुफ्त में इलाज की सुविधा उपलब्ध की जा रही है और गले के कैंसर के लिए अलग से एक लाख रुपए तक मुफ्त सुविधा है। इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार समय को न गंवाकर जल्द से जल्द कैंसर का इलाज कर लिया जाए, तो किसी भी स्टेज का कैंसर हो, उसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...