झूठ और फरेब की राजनीति धर्मशाला के कांग्रेसी नेताओं के खून में: किशन कपूर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसवाल

चम्बा-कांगड़ा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने कहा है कि धर्मशाला के कांग्रेसी नेताओं के खून में झूठ और फरेब है जिसके कारण उन्हें नगर निकाय से ले कर प्रत्येक चुनाव में मुंह की खानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा वर्ष 2017 में डुप्लीकेट भतीजी लाये और चुनाव हार गए, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों में फ़र्ज़ी साडू लाये और कांग्रेस 4लाख 80 हज़ार मतों से हारी।

उन्होंने कहा है अब फिर से वे जाली भतीजा ले कर आये हैं जिससे स्पष्ट है कि धर्मशाला में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है ।

आज कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित रिश्तेदारों के कांग्रेस में शामिल होने की खबर को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए सांसद ने कहा कि झूठे और बोगस वोटर इकट्ठे करने की परंपरा कांग्रेसी नेता के पास ही है जिसका भांडा फोड़ लोकसभा चुनावों में हुआ।

सांसद किशन कपूर ने कहा कि सुधीर शर्मा और कांग्रेस धर्मशाला में मुद्दों के बग़ैर पार्टी बन गयी है, इसलिये नगर निकाय चुनाव जीतने के ओछे हथकंड़े अपना रही है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस धर्मशाला में झूठ की राजनीति कर झूठ के आधार पर चुनाव लड़ रही है जो इनकी फितरत है, उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी अपनी हरकतों से बाज़ नही आयी तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...