ज्वाली में सवा करोड़ की विकास योजनाओं की नींव रखेंगे सीएम : चंद्र कुमार

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 18 जनवरी को ज्वाली में प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए कोटला, नगरोटा सूरियां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने ज्वाली प्रवास के दौरान 100 करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इस दौरान सीएम सुक्खू 18 जनवरी को जरोट में गज खड्ड पर 86.34 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा ठंगर में पांच करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का भूमि पूजन, शहरी इकाई ज्वाली में 15.76 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई स्कीम अमृत-2 का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...