मां बोली – “बेटी की मौत के पीछे उसके ससुराल वालों का हाथ, मिले कड़ी से कड़ी सजा”

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

मुझे आशंका है कि मेरी बेटी की मौत के पीछे उसके ससुराल वालों का हाथ है। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह बात रोते हुए मृतका की मां ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में कही।

जानकारी के अनुसार चम्बा जिले के सिहुंता पुलिस थाना के अंतर्गत एक 23 वर्षीय महिला मीनाक्षी की उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की माता रीना, ताया हरनाम शर्मा, पिता करनाल सिंह  व भाई राजेश ने बताया कि मीनाक्षी की शादी को लगभग अढ़ाई साल हो गए थे। जब से शादी की गई तब से उसे प्रताड़ना दी जाती रही है।

कुछ महीने पहले जब वह मायके आई थी तो उसके शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गत दिवस भी उनकी लड़की को प्रताड़ित किया गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार मीनाक्षी को पहले उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया, जहां वह पुलिस को बयान देने के लायक नहीं थी।

मायका पक्ष के आरोप पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत के सही कारण क्या हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...