ऊना में माइनिंग पर लगा पूर्ण रूप से प्रतिबंध, गठित की गई हाई पावर कमेटी

--Advertisement--

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने माइनिंग विभाग की समीक्षा बैठक की, उन्होंने कहा, ऊना में माइनिंग पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऊना जिला में माइनिंग पर एक साल के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यही नहीं अवैध खनन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जो अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सचिवालय में माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और अवैध खनन को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

हर्षवर्धन ने कहा, “ऊना जिला में फिलहाल क्रशर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिसमें माइनिंग अधिकारी भी शामिल होंगे, जो सुझाव देंगे कि आगे किस तरह से कार्य करना है।

ऊना जिला में माइनिंग पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि ऊना से काफी ज्यादा अवैध खनन को लेकर शिकायत आ रही थी। जिसको देखते हुए फिलहाल 1 साल के लिए नए क्रशर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कई बार जिलों से यह भी शिकायत आती है कि पुलिस माइनिंग अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करते हैं। यही नहीं पुलिस के कुछ कर्मी और अधिकारी इनफॉरमेशन को लीक भी कर देते हैं।

इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है और एसपी को यह निर्देश देने को कहा गया है कि पुलिस की ओर से सूचना को लीक न किया जाए। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...