ज्वाली में सरकारी जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर मारपीट, घायल महिला गंभीर हालत में टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के तहत गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पर मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय चिकित्सकों ने महिला को टांडा के लिए रेफर किया है। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाली थाना के तहत नियाल गांव की पीड़िता राज कुमारी ने बताया कि दिलावर सिंह पुत्र अमर सिंह गांव डसोली सरकारी जमीन पर काम करने लगा तो उसे रोकने पर उसने डंडे और पत्थर मारकर और अन्य परिवार सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण से गंभीर चोटें आई।

पीड़िता के बेटे ने ज्वाली पुलिस थाना को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया गया। वहां से आपातकालीन में उपचार करने के बाद उन्हें नूरपुर और वहां से टांडा रेफर कर दिया गया।

यह बोले जवाली के डीएसपी

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की छानबीन जारी है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में भरे जाएंगे प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माना

हिमखबर डेस्क  विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत...