ज्वाली के निकटवर्ती क्षेत्रों जौटा, भलाड़, हरियां, लुधियाड़ आंम्वल, ठेहडू, में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पूर्व

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

पूरे देश प्रदेश के साथ साथ उपमंडल ज्वाली के निकटवर्ती क्षेत्रों जौटा ,भलाड़ हरियां ,लुधियाड़, आंम्वल ठेहडू में दीपावली को लेकर लोग कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे लेकिन आज वीरवार को दीपावली का त्यौहार आते ही सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में काफी उत्साह रहा सुबह से लोगों ने घरों की साफ-सफाई के साथ साथ लोगों ने बजारों का रूख़ किया।

किसी ने पूजन का सम्मान ख़रीदा तो, किसी ने कलेंडर और लक्ष्मी -गणेश जी की मूर्ति खरीदी। साथ ही लोगों ने अपने रिश्तेदारों सगे सबंधियों को मित्रों को मिठाईयां बांटी और पटाखों की भी खरीदारी की।

शाम होते ही घर के बड़े बुजुर्गों ने दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया। लोगों ने घरों में रंग बिरंगी रंगोली बनाकर दीपक जलाएं। सुबह से ही छोटे बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। गांवों में सुबह से रात तक दीपावली त्यौहार का धूम धड़ाका होता रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के मछुआरों को बड़ी राहत! 100 रुपये किलो MSP, 50 हजार तक मिलेगा मुआवजा

हिमाचल प्रदेश के मछुआरों के लिए दो बड़ी योजनाएं...