जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए हमलावरों ने दागी 7 गोलियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रमोद यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार बोधापुर गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव (52) को सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सात गोलियां मारी। गंभीर रुप से घायल प्रमोद यादव को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे गए, सभी ने इस घटना की बड़े शब्दों में निंदा की और पुलिस प्रशासन से मांग किया। उन्होंने कह कि इस घटना में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और घटना का सही पर्दाफाश किया जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...