जो व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल लाएगा, उसे सम्मानित किया जाएगा,न होगी पुलिस कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा 

सिविल अस्पताल ज्वालामुखी की रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ज्वालामुखी में संपन्न हुई। जिसमें विधायक रमेश धवाला, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य पवन चौधरी, पूनम शर्मा, एस के शर्मा, भाजपा नेता मानचंद राणा, विजय मेहता, विमल चौधरी, रामस्वरूप शास्त्री, जेपी दत्त आदि ने हिस्सा लिया।

सबसे पहले वर्ष 2020 21 के लिए बजट शेष सत्र के लिए आय-व्यय का लेखा-जोखा पढ़ा गया। जिसमें बताया गया कि 13 लाख 95 हजार 67 रुपए कि आए रोगी कल्याण समिति को विभिन्न स्रोतों से होगी। जबकि 1958134 रुपए का अनुमानित खर्च होगा।

बैठक में धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का धन्यवाद किया गया। जिन्होंने सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के लिए 10 लाख रुपए की हाई मास्क लाइट सोलर सिस्टम दान की है और शहर के लिए दो मोबाइल टॉयलेट भी देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए रोगी कल्याण समिति द्वारा उनका धन्यवाद किया गया।

समिति ने निर्णय लिया कि जो भी व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल तक लाएगा, उसे मानवीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उस से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी। ना ही उसे गवाह बनाया जाएगा।

समिति ने चर्चा करते हुए बताया कि सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 3000 प्रतिमाह अनुदान दिया जा रहा है। जिसका लोग लाभ उठा सकते हैं। उनकी आय चार लाख से कम होनी चाहिए। इसके अलावा समिति ने मंदिर न्यास ज्वालामुखी से अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल को दान करने के लिए भी आवेदन किया।

अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के लिए भी नियम बनाए गए और उनके काम की देखरेख के लिए सब कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। उन्हें रोजाना 4 घंटे के लिए अस्पताल में काम करने को आना पड़ेगा। बदले में उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किए गए रेट के अनुसार अदायगी की जाएगी।

इस मौके पर सबसे अहम निर्णय लिया गया कि विधायक रमेश धबाला ने बताया कि अक्सर शिकायतें आती हैं कि अस्पताल में दवाइयां नहीं मिलती है इसलिए सभी डॉक्टर वही दवाइयां लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हो। ऐसी दवाइयां ना लिखे जो अस्पताल में ना हो और बाहर जाकर गरीब आदमी को बुरी तरह से लूटा जा सके।

समिति सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में जो लैबोरेट्री टेस्ट होते हैं, उनकी क्वालिटी बढ़ाई जाएगी और रेट टांडा मेडिकल कॉलेज के अनुसार लिए जाएंगे। इसके अलावा समिति सदस्यों से राय ली गई । उनके सुझाव आमंत्रित किए गए ताकि उन्हें लागू किया जा सके।

अस्पताल के पुराने सामान को नीलाम करने बारे भी निर्णय लिया गया ताकि समिति को आय हो सके। सफाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था विद्युत व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिए गए। कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध करवाने को कहा गया।

जल शक्ति विभाग को आवासीय कॉलोनी को शीघ्र ही सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए गए ताकि कर्मचारियों को सुविधा मिल सके l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...