जोगिंदर सिंह पंकू ने मंत्री सरवीण चौधरी पर बिना एनओसी कार्य का शिलान्यास करने, व लोगों को ठगने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह उर्फ पंकू ने प्रदेश सरकार की मंत्री सरवीन चौधरी पर बिना एनओसी कार्य का शिलान्यास करने व लोगों को ठगने का आरोप लगाया है। घेरा से सुक्खुघाट रोड का मंत्री ने शिलान्यास कर दिया पर दो से ढाई किलोमीटर ही वन विभाग से स्वीकृति है। जबकि 14 किलोमीटर सड़क बननी है। ऐसे में मंत्री ने शिलान्यास कर वाहवाही तो लूट ली पर अब जब काम बंद हो गया है तो जनता पूरी तरह से नाराज है।

जोगिंदर सिंह उर्फ पंकू ने पत्रकारवार्ता में कहा कि बरनेट टू घेरा मार्ग काफी सुर्खियों में रहा है। जिला प्रशासन ने काम शुरू करने का आश्वासन दिया पर काम शुरू नहीं हो सका सात दिनों में शुरू करने की बात जिला प्रशासन से की है। जिलाधीश, मुख्यअरण्यपाल को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

सरवीन चौधरी धारकंडी के लोगों को गुमराह कर रही हैं। नवंबर में घेरा से सुक्खुघाट रोड का शिलान्यास किया। 14 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। जबकि दो किलोमीटर की ही अनापत्ति थी। पिछले दो दिनों से काम बंद है और लोगों में नाराजगी है। मंत्री से आग्रह है कि मंत्री सरवीन चौधरी लोगों को गुमराह न करें। घेरा मार्ग वैकल्पिक बनाया है इसके लिए राज्यपाल का व जिलाधीश का आभार है।

लेकिन घेरा की और अब बस नहीं जा रही है। सरवीन चौधरी इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करें और बरनेट से घेरा मार्ग को जल्द पूरा करवाएं। अगर सुक्खुघाट के लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिलनी है तो ठगने का प्रयास क्यों कर रहे हैं। ओबीसी प्रमाण पत्र की मान्यता तीन वर्ष के लिए की जा रही है, इसके लिए जयराम ठाकुर का आभार है। सवर्ण आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...