जरोट पंचायत में गुजरों द्वारा चोरी छुपे घास काटने पर प्रधान ने दिए सख्त आदेश, कल ही डेरा उठाओ

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा ज्वाली के अंतर्गत पंचायत जरोट में वार्ड नंबर 9 की निजी भूमि पर लगे गुजरों के डेरे ने चोरी छिपे ग्रामीणों के घास पर हाथ साफ किया।

जरोट पंचायत के रवि धीमान व संतोष कुमारी ने बताया कि पास में रह रहे वार्ड नंबर 9 निजी भूमि में गुजरों ने घास लगे एक खेत को ही खाली कर दिया। लोगों का कहना है कि इन्होंने बहुत गंदगी डाली है। अगर कोई पशु खत्म होता है तो सड़क किनारे ही फैंक देते हैं। जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है।

रवि धीमान ने कहा कि मेरा एक ही खेत था। जिसका सारा घास चोरी से काट लिया गया। मेरे अपने 4 पशु है। अब मैं उनके लिए चारा कहां से लाऊं। हमारे गांव में कभी ऐसा नहीं हुआ। इन्होंने तो अपना साम्राज्य बना रखा है। अभी हाल ही में फतेहपुर में गुजरों के घोड़े के द्वारा एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है।

अतः उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान से गुहार लगाई है कि इन गुजरों को जल्द से जल्द पंचायत से बाहर किया जाए, ताकि हम ग्रामवासी राहत की सांस ले सके ।

पंचायत प्रधान के बोल

जरोट पंचायत प्रधान कुवंर शमशेर सिंह का कहना है कि वार्ड नंबर 9 की निजी भूमि में रह रहे गुजरों ने स्थानीय ग्रामीणों का घास काटा था हमने उनको सख्त शब्दों में कह दिया है कि कल अपना डेरा उठाकर ले जाएं।

गुज्जरों का कहना

तो वहीं गुज्जरों का कहना है कि गलती से घास काट दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...