जय राम ठाकुर की बीजेपी सरकार ने हिमाचल के मंदिरों से लिया था पैसा

--Advertisement--

पूर्व भाजपा सरकार कांग्रेस पर मंदिर के पैसों का झूठा आरोप लगा रही।

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

प्रेस को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व माता ब्रजेश्वरी मंदिर के ट्रस्टी अशोक हिमाचली ने पूर्व जयराम सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है की पूर्व भाजपा सरकार कांग्रेस पर मंदिर के पैसों का झूठा आरोप लगा रही है की मंदिर के पैसे से सरकार चल रही।

पूर्व जय राम सरकार ने प्रदेश के मंदिरों का पैसा लुटाना शुरू किया था। उनके मुख्यमंत्री रहते अगस्त 2018 में प्रदेश के मंदिरों की कुल आय का 15 प्रतिशत एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं को देने के आदेश जारी किए गए थे।

अब पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी किस मुह से यह ढिंढोरा पिट रहे हैं कि प्रदेश के मंदिरों का पैसा सरकार सरकारी योजनाओं में खर्च कर रही है।

जय राम ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिनके समय प्रदेश की संपदा को कौडियों के भाव लुटा दिया गया और डबल इंजन की सरकार ने जमकर कर्जा लिया। अब उसी कर्ज और ब्याज को चुकाने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अशोक हिमाचली ने पूर्व जय राम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बिना तथ्यों के आधार पर गलत व्यानबाजी कर रहे हैं और नीत नए षड्यंत्र रच रहे हैं।

सुखु सरकार के ख़िलाफ़ बीजेपी के षड्यंत्र कामयाब नहीं होंगे वेबुनियाद आरोप लगाने वाली बीजेपी पहले अपने गिरेबान में झाँके। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं यह बीजेपी को रास नहीं आ रहा है।

अशोक हिमाचली ने दो टुक शब्दो में कहा है कि सुख आश्रय बनाने और कानून व्यवस्था बनाने में देश का पहला राज्य है जिन बच्चों के माता पिता नहीं है उसकी सुख की सरकार सुखविंदर सिंह सुखु ही माता-पिता है।

अभी तक मंदिरों से कोई पैसा नहीं दिया है। अगर जरूरत पडी तो सुख आश्रय के लिए मंदिर ट्रस्ट आगे बढ़कर इस नेक काम के लिए जो भी मदद होगी करेगा।

उसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं होगी। खुद जय राम ठाकुर की बीजेपी सरकार ने हिमाचल के मंदिरों से किस प्रकार से पैसा लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...