छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर तक

--Advertisement--

उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों को दिए निर्देश

हमीरपुर 29 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पात्र विद्यार्थियों से 15 नवंबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और उच्च पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों तथा मुख्यध्यापकों को सभी पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की पुनः ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 25 नवंबर तक पूरी की जानी है। लेकिन, सभी स्कूल प्रमुख इस प्रक्रिया को 18 नवंबर तक पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो सके।

सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते, आधार कार्ड के साथ सीड होने चाहिए और इनके प्रमाण पत्र 25 नवंबर तक उपनिदेशक कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।

उपनिदेशक ने बताया कि अगर स्कूल स्तर पर छात्रवृत्ति का कोई भी मामला लंबित रहता है। सत्यापित या पुनः सत्यापित नहीं होता है अथवा उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो स्कूल प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...