चोरो ने पंप ऑपरेटर को बांध के पीटा, किया पंप हाउस में हाथ साफ़

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

जल शक्ति विभाग-मंडल-हमीरपुर के अंतर्गत उपमंडल हमीरपुर के पंप हाउस चबुतरा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर अजय कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी रीह को बुरी तरह घायल किया। उसे बांध कर पीटा गया और पंप हाउस का सामान मोटर स्टाटर, तांबे की तार आदि को चुरा लिया ।

इसकी सूचना तुरंत निकटवर्ती पुलिस थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो अजय कुमार ने बताया कि वे तकरीबन रात 9 बजे पंप हाउस ड्यूटी पर पहुंच गया था। दस बजे के आसपास वो शौच के लिए दरवाजे से बाहर आए ही थे कि तीन चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। टेप से हाथ मुंह बांधकर उन्हें अंदर ले गए और फिर चोरी को अंजाम दिया गया।

तकरीबन एक घंटे बाद वो चोर चोरी का सामान लेकर निकल गए और साथ में अजय का मोबाइल फोन भी ले गए। अजय किसी तरह गेट तक पहुंचा तो काफी देर बाद स्थानीय युवकों ने उन्हें देखा और उनके हाथ खोले व साथ लगते चैकी पंप हाउस में तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। अजय कुमार के चेहरे ओर आंखों में गहरे जख्म आए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...