चैलचौक में पुलिस के सामने पशु बलि देने के आरोप, NGO अध्यक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नाचन क्षेत्र के चैलचौक में सार्वजनिक स्थल पर एक देवता स्थापना कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से पशु बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

राइट फाऊंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चैलचौक में वीरवार सुबह एक देवता की चौक पर स्थापना के दौरान सार्वजनिक रूप में पशु बलि दी गई।

शिकायतकर्त्ता का आरोप है कि इस मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन फिर भी पशु क्रूरता अधिनियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। आरोप हैं कि इस मौके पर सैंकड़ों लोग और बच्चे भी मौजूद थे तथा चौक पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे में यह पशु क्रूरता कैद हुई है।

शिकायतकर्त्ता ने इस संबंध में सीएम, डीजीपी पुलिस, एसपी मंडी और गोहर पुलिस से इस मामले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई थी, जिस पर गोहर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम (11) के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...