चन्द्र कुमार ने केंद्रीय पशुपालन मंत्री से भेंट कर गद्दी-गुर्जरों के विकास की योजनाओं पर की चर्चा

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली, 11 मार्च – नवीन गुलेरिया

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री परशोत्तम रुपाला से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी भी दी।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में दुग्ध विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा अन्य योजनाओं के दृष्टिगत के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा, वूलफेड के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर और पशुपालन  विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...