चंबा थाना बुलाए चुराह के विधायक, युवती से यौन शोषण के मामले में पूछताछ को किए तलब

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चुराह के विधायक डा. हंसराज को युवती के यौन शोषण के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को महिला पुलिस थाना चंबा तलब किया गया है। पुलिस की ओर से विधायक को मैसेज भेजकर सोमवार को महिला पुलिस थाना बुलाया गया है।

साथ ही रविवार को महिला पुलिस थाना की टीम ने युवती की निशानदेही पर किहार क्षेत्र के एक सरकारी रेस्ट हाउस में जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। इस दौरान युवती भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रही।

पुलिस का कहना है कि अभी युवती की निशानदेही पर अन्य जगहों का विजिट भी किया जाएगा। पुलिस की जांच का दायरा बढऩे के साथ ही युवती से यौन शोषण के आरोपों से घिरे विधायक की मुश्किलें भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती द्वारा यौन शोषण की दर्शाई जगहों पर साक्ष्य जुटाकर एक मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले चुराह की एक युवती ने चुराह के विधायक हंसराज पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

युवती का आरोप था कि जब वह नाबालिग थी, तो बहला-फुसलाकर उसका शोषण किया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 व पोक्सो अधिनियम छह के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके बाद से पुलिस युवती के आरोपों की जांच में जुटी हुई है। युवती की मौजूदगी में यौन शोषण के दर्शाए स्थानों का स्पाट विजिट कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस मामले में विधायक की गिरफ्तारी तय है। इसी बीच पुलिस ने सोमवार को विधायक को पूछताछ के लिए सोमवार को महिला पुलिस थाना बुलाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा हितेष लखनपाल के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा हितेष लखनपाल ने बताया कि विधायक को पूछताछ के लिए सोमवार को महिला पुलिस थाना बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...