चंबा तिस्सा मार्ग में हुई वाहन दुर्घटना पर विधायक ने उठाए सवाल

--Advertisement--

चंबा – अनिल कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की तहसील चुराह में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए हादसे के समय गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे।

जिनमें से 9 पुलिस पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग शामिल थे इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी सहित चालक की मौत हो गई है तथा अन्य चार को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चंबा के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिनमें दो की स्तिथि नाजुक बनी हुई है।

गौरतलब है कि गाड़ी नंबर HP01N0198 जो मंगली से भांजराडू की ओर आ रही थी तिरवाईं पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण गाड़ी खाई में जा गिरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्यों में जुट गए। उधर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को तीव्र गति से चालू रखा ।

बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान जो मंगली से हेडक्वार्टर तीसा की ओर आ रहे थे दुर्घटना की सूचना मिलने पर उपायुक्त चंबा व पुलिस अधीक्षक चंबा भी घटनास्थल पर पहुंचे वह राहत कार्यों का जायजा लिया।

मृतकों के नाम

1.सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा सुपुत्र जयचंद वीपीओ नूरपुर,

2.हेड कांस्टेबल परवीन टंडन सुपुत्र तिलक राज गांव ओस पोस्ट ऑफिस बाथरी तहसील डलहौजी जिला चंबा

3.कॉन्स्टेबल कमलजीत स्पुत्र अर्जुन सिंह गांव खबली डाकघर कठोली तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा

4. कांस्टेबल सचिन स्पुत्र महेंद्र सिंह राणा गांव सूरजपुर डाकघर देहरा जिला कांगड़ा

5. कांस्टेबल अभिषेक स्पुत्र मदनलाल गांव खेरिया तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा,

6.लक्ष्य मोगरा स्पुत्र पवन मोगरा बीपीओ अच्छी तहसील व जिला कांगड़ा

7.चंदू राम स्पुत्र जयदियाल गांव व डाकघर मंगली तहसील चुराह के रूप में हुई है

घायलों की पहचान

1.कांस्टेबल सचिन स्पुत्र परस राम पालमपुर

2. हेड कांस्टेबल राजिंदर कुमार स्पूत्र चमन सिंह गांव भटौली डाकघर चंडी लडोग तहसील व जिला चंबा

3.कांस्टेबल अक्षय चौधरी स्पुत्र राजेश कुमार गांव चकदोह देहरा डाकघर मझैराना तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा

4. पंकज कुमार स्पुत्र जन्म सिंह गांव व डाकघर मंगली तहसील चुराह के रूप में हुई है

विधायक ने उठाए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

गाड़ी दुर्घटना पर शौक व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक हंसराज ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहाड़ से काफी समय से पत्थर गिर रहे थे।

जिसके लिए हमने पहले ही विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया था लेकिन विभाग ने इस दिशा में कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया।

जिसको ले कर उन्होंने लोक निर्माण तीसा के अधिशासी अभियन्ता पर एफ आई आर करने की बात कही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है ।

स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावितों की हर संभव सहायता के दिए निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...