चंगर संघर्ष समिति लंज उठाऐगी गरीब बच्चों की पढाई का खर्च

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता                           

आज चंगर संघर्ष समिति लंज के सदस्यों ने लंज कालेज में जाकर कालेज के प्रचार्य संजय शर्मा से शिष्टाचार भेंट करके लंज कालेज में दाखिला ले रहे बच्चों के बारे में विचार विमर्श किया व प्रचार्य से कहा कि चंगर संघर्ष समिति पहले की तरह इस वार भी कालेज में दाखिला लेने आ रहे गरीब बच्चों की पढाई का खर्च उठाऐगी।

समिति के अध्यक्ष जनम सिंह गुलेरिया ने बताया कि चंगर संघर्ष समिति अब तक सैंकडों चंगर के बच्चों को शिक्षा दिला चुकी है, जो निरंतर जारी रहेगी। इस समय भी 30 से ज्यादा बच्चों की पढाई का खर्चा उठा रही है।

चंगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जन्म सिंह गुलेरिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष व मुख्य सलाहकार वीडीसी सदस्य प्रितम सिंह, दशहरा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि समिति का मुख्य उदेश्य यह है कि कोई भी गरीब बच्चा पढाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिसके लिए बच्चों की पहचान करना कालेज प्रशासन व चंगर संघर्ष समिति को करनी है।

जन्म सिंह गुलेरिया ने कहा कि समिति की पहली प्राथमिकता में वह बच्चे रहेंगे जिनके उपर पिता का साया नहीं है या फिर विमारी की बजह से घर का मुखिया कमाने में असमर्थ है। वाकि चंगर संघर्ष समिति स्थानीय प्रतिनिधियों से भी बात कर चुकी है कि अगर उनकी पंचायत का कोई बच्चा जो आर्थिक तंगी की बजह से पढाई छोड रहा है, उनसे भी संपर्क करें व उन बच्चों का दाखिला लंज कालेज में करवाऐं। चंगर संघर्ष समिति उन वच्चों की पढाई का खर्चा देने को तैयार है।

वहीं कालेज के प्रचार्य संजय शर्मा ने चंगर संघर्ष समिति के इस साहसिक कार्य के लिए प्रशंसा की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...