*घुरकडी में देर रात गई शराब के नशे में युवक की जान*

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कांगड़ा के घुरकडी में वार्ड नं 1 में देर रात सूरज नाम के युवक की शराब के नशे में जान चली गई। युवक को पहले धर्मशाला पुलिस कर्मियों ने पकड़ा था युवक रात को नशे में गाड़ियों के आगे आ रहा था। पुलिस ने सूरज को मेडिकल करवाकर घर वालो को सौंप दिया। सूरज की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। जिसके बाद इस मामले में आसपास रह रहे लोगों से मिली जानकारी के बाद पता चला है कि इनके आए दिन अक्सर झगड़े होते रहते थे। जिसमे गाली गलोच भी काफी हद में होती थी। उन्होंने अब इनके झगड़ो में दखल करना भी बंद कर दिया था। कल देर रात इन दोनो भाईयो में किसी बात को लेकर इनके बीच फिर झगड़ा हुआ। जिसमे सचिन ने झगड़े का कारण मोबाइल ना मिलना बताया। इसके बाद खून के निशान घर के आसपास व बाहर भी देखने को मिले। सचिन ने बयान में बताया कि सूरज ने ब्लड प्रेशर बीपी लो होने की बात कही।
पुलिस अभी इस मामले की जानकारी ले रही है। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों विजेंदर व सचिन से प्राथमिक तौर में जानकरी के लिए पूछताछ करना शुरू कर दी है। एमजोकि युवक के भाई व रिश्तेदार है। इस मामले में फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए है।
डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर वह यहां मौके पर पहुंचे। अब पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही जारी है। युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होगी कि यह मामला शराब के नशे के कारण हुआ है या इसमें हत्या हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...