ग्राम पंचायत डोल (भटेहड) के पंचायत घर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

--Advertisement--

Image

कोटला –

कोटला – विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत डोल (भटेहड)के पंचायत घर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नौजवान 25 वर्षीय पंचायत प्रधान शालू देवी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पंचायत के नौजवान महिला 25 वर्षीय शालू देवी के हाथों में आधी आबादी इसका उदाहरण है । इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया ।

इस मौके पर प्रधान शालू देवी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस बार कोरोना महामारी के दौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के नेतृत्व को एक पहचान और सम्मान देने का वक्त है।

और बीते साल वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। और इस दौरान कई महिलाओं ने आगे आकर अग्रिम पंक्ति में अपनी सेवाएं देकर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है।उन्होंने युवाओं के बढ़ते नशे के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

इस मौके पर पंचायत सचिव संजय भारद्वाज , महिला मंडल प्रधान रीता देवी, वार्ड पंच मीना कुमारी, जगोरी संस्था से सीमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना, सुरेश कुमारी व काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...