गौशाला में लगी आग, 6 लाख रूपये का नुकसान ।

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

सरकाघाट उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सुलपुर-जबोठ के गांव बन-मगोह में मंगलबार रात को लगभग आठ बजे के करीब दो भाइयों की सयुंक्त गौशाला में आग लगने के कारण 6 लाख रूपये का नुकसान हो गया है !

ग्राम पंचायत सुलपुर-जबोठ के प्रधान रवि राणा ने बताया की मंगलबार रात को बन-मंगोह गांव के कुलदीप राव और दलीप राव सपुत्र रोशन लाल राव की सयुंक्त गौशाला में अचानक आग लग गई ! शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्टा हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे मगर तब तक गौशाला की तरफ बहुत अधिक आग भड़क गई !

गौशाला के अन्दर बंधी दो भैंसे भी आग की चपेट आ गई ! जिन्हें गांव-वासियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया ! परन्तु दोनों भैंसे आग से आधी-आधी झुलस गई ! आग लगने से चार कमरों की दो-मंजिला स्लेटपोश गौशाला के अन्दर रखी इमारती लकड़ी ,घास और अन्य घरेलू सामान जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गया ! आग लगने की सुचना पाकर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई !

आगजनी की सुचना पाकर प्रशासन की तरफ से हल्का पटवारी ने मौके पर आकर नुकसान की रिपोर्ट बना ली है और प्रशासन को भेज दी है !

प्रधान रवि राणा ने कहा की आग लगने से प्रभाबित हुए कुलदीप राव पुत्र रोशन लाल राव बेहद गरीब हैं ,और अधरंग से पीड़ित हैं ! उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है ,जो अभी बहुत छोटे हैं ! आगजनी की इस घटना से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है !

उन्होंने प्रशासन से मांग की है की इस आगजनी से प्रभाबित हुए इन परिवारों को जल्दी से जल्दी राहत राशी प्रदान की जाये ! ताकि इस दुःख की घडी में पीड़ित परिवार को राहत मिल सके !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...